फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: डीसी आवास के सामने कार ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई की मौत

Tue, 10 Jan 2023 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

मूलरूप से फतेहाबाद गांव के लहरिया निवासी काशीराम आजाद नगर थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनके बेटे दीपक ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे पिता बाइक पर सवार होकर आजाद नगर थाने से घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में  राजगढ़ मार्ग पर डीसी आवास के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एएसआई काशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे दीपक के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मूलरूप से फतेहाबाद गांव के लहरिया निवासी काशीराम आजाद नगर थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनके बेटे दीपक ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे पिता बाइक पर सवार होकर आजाद नगर थाने से घर के लिए निकले थे। जैसे ही वे डीसी आवास के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आजाद नगर एरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें