फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पर्ची से हिसार खंड प्रथम की चेयरपर्सन बनीं भाजपा समर्थित पूनम

विज्ञापन
हिसार एसडीएम जयबीर यादव पूनम को चेयरपर्सन का प्रमाण पत्र सौंपते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को हिसार प्रथम पंचायत समिति के चुनाव के लिए बैठक हुई। इससे पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा 16 सदस्यों को लेकर मिनी बस से पहुंचे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने सदस्यों से मुलाकात न करने देने पर हंगामा कर दिया। इसके बाद जब वोटिंग शुरू हुई तो भाजपा समर्थित पूनम और जजपा समर्थित उर्मिला को बराबर 14-14 मत मिले। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ, जिसमें रावतखेड़ा की पूनम को चेयरपर्सन चुना गया। वहीं, वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर भी भाजपा के नरेश बैठे।
विज्ञापन

हिसार पंचायत समिति प्रथम खंड के चुनाव के लिए सोमवार शाम तीन बजे का समय तय किया गया था। पंचायत समिति के 30 में से 14 सदस्य करीब 3 बजे पहुंच गए। करीब पौने चार बजे डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा एक मिनी बस में सवार 16 सदस्यों के साथ हिसार बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। यह सदस्य जब अंदर जाने लगे तो बाहर खड़े लोगों ने विरोध जताया। इन लोगों ने कहा कि हम सदस्यों से बातचीत करना चाहते हैं। सालासर भ्रमण कर लौटे सदस्यों को किसी से बातचीत कराए बिना ही अंदर भेज दिया गया। इस पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही। चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा समर्थित वार्ड-24 से रावतखेड़ा निवासी पूनम व जजपा समर्थित वार्ड-10 से मय्यड़ निवासी उर्मिला ने नामांकन किया। कुल 30 सदस्यों में 29 सदस्य मौजूद रहे। वहीं, तलवंडी राणा के राजेंद्र सिंह ने मतदान करने से इनकार कर दिया। चुनाव प्रक्रिया में 28 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों को 14-14 वोट मिले। इसके पश्चात पर्ची निकलवाई गई, जिसमें पूनम का नाम सामने आया।
वाइस चेयरमैन को मिले 10 मत
वाइस चेयरमैन पद के चुनाव में 5 सदस्यों ने नामांकन भरा। चुनाव में कृष्ण कुमार को 6 मत, नरेश कुमार को 10 मत, रामनिवास को 2 मत, सिकंदर को 3 मत और सुरेंद्र को 7 मत मिले। नरेश कुमार को वाइस चेयरमैन घोषित किया गया। एसडीएम जयवीर यादव ने नवनिर्वाचित चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को निर्वाचन के प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन पूनम ने कहा सभी सदस्यों के साथ मिलकर सरकार की योजनाओं को लागू करेंगे। बिना भेदभाव के क्षेत्र में व्यापक जनहित से जुड़े विकास कार्य करवाएंगे। वहीं, डिप्टी स्पीकर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व समस्त सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पंचायत समिति सेकंड के चेयरमैन अजय गावड़,सुजीत कैमरी, पूर्व वाइस चेयरमैन रविंद्र रोकी मौजूद रहे।
16 सदस्य एकजुट किए, फिर भी निकालनी पड़ी पर्ची
चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा ने 16 सदस्यों को एक साथ भ्रमण पर भेजा था। एक सदस्य तलवंडी के राजेंद्र ने मतदान नहीं किया। राजेंद्र ने कहा कि उसे वाइस चेयरमैन पद के लिए सहमत किया गया था। भाजपा की ओर से भ्रमण पर भेजे गए एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके चलते मुकाबला 14-14 पर अटका।

हिसार-हिसार पंचायत समिति प्रथम खंड की चेयरपर्सन पूनम तथा वाइस चेयरमैन नरेश के डिप्टी स्पीकर रणब?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें