फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिरसा के आशीष को मिला किसान रत्न अवॉर्ड

विज्ञापन
हिसार एच एयू में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में आशीष मेहता को विशेष किसान सम्मान
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को किसान दिवस पर प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने सिरसा के गांव सुकेरा खेड़ा के आशीष मेहता को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व 31 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर प्रदान किए गए।
विज्ञापन

किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित आशीष ने कहा कि दस साल से फसल अवशेष प्रबंधन कर रहा हूं। अपने खेत की मिट्टी को लेकर बेहद जागरूकता से काम करते हैं। इससे खेत में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ी है। किसानों का मिट्टी के प्रति संवदेनशील होना चाहिए। जैविक खेती अपनाने से किसानों को आर्थिक तौर के अलावा हेल्थ के रूप में भी फायदा होगा।


प्रदेश के इन किसानों को किया गया सम्मानित
अंबाला से हरविंदर सिंह, सपना, रेवाड़ी के बुडोली, झारोदा से निर्मला, भिवानी के मंढाणा से श्याम सुंदर, धनासरी से कृष्णा, फतेहाबाद के बरसीन से राजेंद्र, कुलां से ममता को सम्मानित किया गया। जींद के निडानी से जयभगवान, जाजनवाला से बबली, कुरुक्षेत्र के ऊंटसाल से प्रमोद कुमार, दबखेड़ी से प्रवेश रानी, महेंद्रगढ़ के गादड़वास संजय कुमार, महेन्द्रगढ़ शहर से शबनम देवी को सम्मानित किया गया। पलवल के मंडकौला बडौली से हरेन्द्र, मीरपुर कौराली से रेनू, पंचकूला के बडियाल से सतपाल सिंह, रायपुर रानी से राखी को सम्मानित किया। पानीपत के निंबरी से कृष्ण कुमार व गांव डाहर से सुषमा को सम्मान दिया गया। सोनीपत के शहजादपुर से कपिल जमदग्नि, मुकीमपुर से बबीता देवी, यमुनानगर के सुढ़ल से प्रिंस कुमार, कुंजल से राधिका शर्मा, कैथल के डेरा गदला से अंग्रेज सिंह, गांव चूहड़ माजरा से शीतल शर्मा को सम्मानित किया गया। करनाल के गांव शुभरी से शेर सिंह, औंगद से सविता रानी, सिरसा के गांव भड़ोल्यांवाली से जसविंदर सिंह, ओढ़ा से सर्वजीत कौर, हिसार के गांव खेड़ी बरकी से नरेश कुमार, सदलपुर से अरुणा देवी, रोहतक के गांव गांधरा से राजबीर सिंह, गांव नौनंद से कांता देवी, नूहं के गांव रानिका से मूसे खान, गांव संगेल से नीलम को सम्मानित किया गया। झज्जर के गांव बीड सुनारवाला से सर्वजीत सिंह धनखड़ व गांव बरानी से सुमन, हिसार से गांव चिड़ौद निवासी प्रदीप कुमार व फतेहाबाद के गांव ढांड से मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें