फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आपदा के समय संकटमोचक बनेंगी आशा वर्कर्स, 200 को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
प्र​शिक्षण कार्यक्रम में उप​स्थित आशा वर्कर्स।
विज्ञापन
हिसार। महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ अब आशा वर्कर्स आपदा के समय भी लोगों की मदद कर सकेंगी। बुधवार को बाल भवन में 200 आशा वर्कर्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चले कार्यक्रम में उन्हें आग, बाढ़, भूकंप, भवन ध्वस्त होने और सड़क हादसों के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण में लाइव डेमो भी दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के परियोजना अधिकारी विजेंद्र साहू ने कहा कि आपदा के समय सावधानी और जागरूकता से स्वयं के साथ दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के तरीके बताए।
अग्निशमन विभाग के लीडिंग ऑफिसर साहिल ने आगजनी की घटनाओं और उनसे बचाव की जानकारी दी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी विनोद कुमारी ने सड़क हादसों से बचाव, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आपदा मोचन बल के सदस्यों ने बाढ़ और भूकंप के दौरान खुद को सुरक्षित रखने, सर्च एंड रेस्क्यू और जीवन रक्षा के तरीके समझाए।
विज्ञापन

हर गांव और हर कोने तक आशा वर्कर्स की पहुंच
विनोद कुमारी ने कहा कि आशा वर्कर्स ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन से सीधे जुड़ी रहती हैं। आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलने से वे आपात स्थिति में लोगों की त्वरित मदद कर सकेंगी। जिले में पहली बार आशा वर्कर्स को यह प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें