फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आचार संहिता लगते ही दिए लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करवाने के आदेश

Mon, 18 Mar 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया और एसपी मोहित हांडा ने थाना और चौकी प्रभारियों को सभी लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गनहाउस और पुलिस थानों में जमा करवा सकते हैं हथियार
आचार संहिता लगने के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। सबसे पहले असलहा धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के लिए कहा गया है। असलहा धारक संबंधित पुलिस थाने और गनहाउस में अपने हथियार जमा करवा सकते हैं। हथियार जमा करवाते समय असलहा धारक को रसीद दी जाती है। चुनाव खत्म होने के बाद रसीद दिखाकर वे अपना लाइसेंसी असलहा वापस ले सकते हैं।
हार्डकोर अपराधियों का बना रहे रिकॉर्ड
पुलिस प्रशासन ने जेल से जमानत पर गए हार्डकोर अपराधियों का रिकॉर्ड जुटाना भी शुरू कर दिया है। चुनाव के दौरान ऐसे अपराधी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे हार्डकोर अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है जो जेल से जमानत पर बाहर हैं। अन्य अपराधियों की सूची भी तैयार की जा रही है तो संगीन वारदात में शामिल रहे हैं। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देश जारी किए हैं
आचार संहिता लगने के साथ ही थाना और चौकी प्रभारियों को उनके अधिकृत क्षेत्र में आने वाले लाइसेंसी असलहा धारकों को अपने हथियार जाम करवाने के निर्देश दिए हैं। तय सीमा में हथियार जमा न करवाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मोहित हांडा, एसपी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें