फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी खरीद शुरू होते ही धान-बाजरे की आवक तेज

Sat, 03 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों में सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही धान और बाजरे की आवक तेज हो गई है। खरीद सीजन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न मंडियों में फसल लेकर किसान पहुंने। जिले में बाजरे की कुल आवक 384.10 मीट्रिक टन और धान की कुल आवक 1,540.30 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाजरे की सबसे अधिक आवक बरवाला मंडी में हुई। यहां शुक्रवार को 124.30 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा, जिससे कुल आवक 172.70 मीट्रिक टन हो गई। उकलाना मंडी में 487.40 मीट्रिक टन धान पहुंचा। इसके साथ मंडी में धान की कुल आवक 1,022.20 मीट्रिक टन हो गई। सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों की ओर से मंडियों में फसल लाने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
बाजरे की आवक का ब्योरा (एमटी में)
मंडी - शुक्रवार को आवक कुल आवक
हिसार : 55.45 67.40

आदमपुर: 12.70 16.10
उकलाना: 83.90 127.90
बरवाला: 124.30 172.70
कुल : 276.35 384.10
धान की आवक का ब्याेरा(एमटी में)
मंडी : शुक्रवार को आवक अब तक आवक
बरवाला : 109.90 493.70
उकलाना : 487.40 1022.20
आदमपुर : 24.40 24.40
कुल : 621.70 1540.30

:::::::::::
मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए गेट पास काटने से लेकर खरीद करने की व्यापक व्यवस्था की गई है। सरकारी खरीद के दूसरे दिन आवक में तेजी हुई है। - भरत शर्मा, सचिव, नई अनाज मंडी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें