फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नारनौंद में 4 हजार क्विंटल धान की आवक , खरीद शुरू होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। धान खरीद सीजन शुरू होते ही नारनौंद क्षेत्र की अनाज मंडियों में करीब 4 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है, लेकिन मिलरों को अलॉटमेंट न होने के कारण अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इससे किसान फसल लेकर मंडियों में खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। नारनौंद, खेड़ी चौपटा और लोहारी राघो खरीद केंद्रों पर धान की आवक जारी है, जबकि बास अनाज मंडी में अभी आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

नारनौंद मार्केट कमेटी के सचिव रवि कुमार ने बताया कि नारनौंद अनाज मंडी के साथ खेड़ी चौपटा और लोहारी राघो खरीद केंद्रों पर करीब 4 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। नारनौंद अनाज मंडी में वेयरहाउस तथा खेड़ी चौपटा और लोहारी राघो खरीद केंद्रों पर हैफेड को धान खरीदने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि मिलरों को अलॉटमेंट नहीं होने से खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
उन्होंने बताया कि धान खरीद सीजन को लेकर मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है, ताकि किसानों को फसल लेकर पहुंचने पर परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और मंडियों में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें