फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला अस्पताल में सुधारी जाए व्यवस्था

Sun, 24 Aug 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ग्राम कनोह निवासी आरटीआई कार्यकर्ता संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन पत्र भेजा है। इसमें जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज इस शिकायत में संदीप ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को खून और मूत्र की जांच रिपोर्ट मिलने में काफी देरी हो रही है। दो, तीन घंटे में मिलने वाली रिपोर्ट के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को उसी दिन रिपोर्ट लेने के लिए दोपहर एक बजे बुलाया जा रहा है जबकि एक बजे दी गई रिपोर्ट अगले दिन ही मिल पा रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अस्पताल के कई शौचालय बंद हैं जबकि खुले शौचालयों में सफाई व्यवस्था खराब है। इस कारण वहां दुर्गंध, मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं। संक्रमण का भी खतरा है। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड समेत अन्य विभागों में भी बेड की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें