फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती : नहीं मिले अविवाहित प्रमाणपत्र, 150 अभ्यर्थियों को दौड़ से पहले किया बाहर

विज्ञापन
सेना भर्ती के दौरान बीम लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार छावनी में चल रही सेना भर्ती में सोमवार को भिवानी जिले की सिवानी तहसील व बवानीखेड़ा तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके लिए कुल 2499 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। दौड़ प्रक्रिया को केवल 92 अभ्यर्थी ही पास कर पाए, जबकि शेष को बाहर का रास्ता दिखाया गया। मंगलवार को भिवानी जिले के कुल 2863 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है, जोकि सेना भर्ती की दौड़ प्रक्रिया में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सोमवार अलसुबह 4 बजे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य द्वार खोल दिए गए, लेकिन अविवाहित प्रमाणपत्र न होने के कारण सेना ने करीब 150 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जोकि दौड़ प्रक्रिया में भी भाग नहीं ले सके। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने सेना के इस रवैये पर नाराजगी भी जताई। आरोप था कि उन्हें अविवाहित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सेना ने समय तक नहीं दिया, जबकि दूसरी ओर सेना ने भर्ती से पांच माह पूर्व ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट के नोटिफिकेशन में सभी दस्तावेजों का जिक्र होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें