फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती : डेढ़ बजे खोले मुख्य द्वार, एसएलसी न होने पर पहले ग्रुप से 40 किए बाहर

विज्ञापन
सेना भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार छावनी में चल रही सेना भर्ती के तीसरे दिन सोमवार को हिसार व हांसी तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अलसुबह डेढ़ बजे ही अभ्यर्थियों के लिए मुख्य द्वार खोल दिए गए, लेकिन पहले ग्रुप में आगे की पंक्ति में खड़े 40 अभ्यर्थियों के पास एसएलसी (विद्यार्थी त्याग प्रमाणपत्र) नहीं मिले, जिसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

नियमानुसार, अभ्यर्थियों को विद्यार्थी त्याग प्रमाणपत्र लाना भी अनिवार्य था। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास ओपन बोर्ड से उत्तीर्ण प्रमाणपत्र थे, उनका जिला शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी से फार्म सत्यापित कर लाना था, लेकिन जानकारी के अभाव में काफी संख्या में अभ्यर्थी फार्म सत्यापित नहीं करवा पाए, जिस कारण उन्हें भी बाहर कर दिया। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि स्कूल छोड़ने वाले या फिर बोर्ड बदलने के बाद अभ्यर्थियों के पास संबंधित प्रमाण का होना अनिवार्य है, जिस पर जिला शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी से सत्यापित किया गया हो।
अभ्यर्थी बोला, एक नियम ने धो डाली पूरी मेहनत
गांव देपल के रहने वाले अभ्यर्थी ने बताया कि उसने हरियाणा ओपन बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की है और डेढ़ साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। अलसुबह ढाई बजे मुख्य द्वार से उसने एंट्री तो की, लेकिन जिला शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी से प्रमाणित फार्म न लाने के कारण उसे बाहर निकाल दिया। अभ्यर्थी ने बताया कि उसे नियम की जानकारी नहीं थी, जिस कारण वह एंट्री नहीं कर पाया।
विज्ञापन

34 अभ्यर्थी मेडिकल में पास, 77 फेल
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह जींद व सिरसा के चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच प्रक्रिया को शुरू की गई गया, जिसमें कुल 111 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 34 अभ्यर्थी ही मेडिकल फिट निकले। दूसरे चरण के लिए 26 फरवरी को मेडिकल टेस्ट के लिए दोबारा बुलाया गया है। हालांकि हिसार-फतेहाबाद के अभ्यर्थियों का मेडिकल शाम तक जारी रहा।
48 घंटे बाद की मेडिकल रिपोर्ट को किया अमान्य
हिसार व हांसी तहसील के अभ्यर्थी सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट लेकर जरूर आए। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी रिपोर्ट 48 घंटे पहले की थी उन्हें बाहर कर दिया।

सेना भर्ती के दौरान अभ्यर्थी का मेडिकल करते सेना के जवान।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें