फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचपीएससी के 6 पूर्व सदस्यों की अग्रिम जमानत पर बहस कल

Tue, 18 Jul 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अदालत में सोमवार को एचसीएस (हरियाणा प्रशासनिक सेवा) भर्ती घोटाला प्रकरण में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) 6 पूर्व सदस्यों की अग्रिम जमानत पर बहस हुई। अदालत अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एचसीएस भर्ती घोटाला प्रकरण में 5 जुलाई को अदालत में 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। उससे पहले एक जुलाई को पूर्व सदस्य छत्तर सिंह, सतबीर बडेसरा, ओपी बिश्नोई, डूंगर राम, युद्धबीर आर्य और एक अन्य ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी थी। बता दें कि लगभग 21 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल में एचसीएस की भर्ती की गई थी। कांग्रेस नेता कर्ण सिंह दलाल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डालकर भर्ती को चुनौती दी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें