फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में 15 सीटें बढ़ीं

Mon, 17 Jul 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस) प्रोग्राम में 15 सीटें बढ़ा दी हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को होने वाली दूसरी काउंसिलिंग में इन सीटों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि यह एक रोजगारपरक कोर्स है और विद्यार्थियों में इसके प्रति काफी रुझान है। भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कोर्स को डिजाइन किया गया है। इसमें डेटा एनालिटिक्स, सांख्यिकीय माडलिंग, बिग डेटा, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, आर प्रोग्रामिंग, डेटा माइलिंग, विजुअलाइजेशन और बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है।
विश्वविद्यालय में इस कोर्स के लिए अलग से विभाग की स्थापना की है। इस कोर्स के एक वर्ष पूरा होने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। दूसरा वर्ष पूरा होने पर डिप्लोमा व तीन वर्ष पूरे होने पर डिग्री प्रदान की जाएगी। डिग्री पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के पास नियमानुसार शोध या एमएससी में जाने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें