फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सब स्टेशन बुड़ाक से कट परमिट लेने को लेकर बिजली कर्मियों में बहस, पुलिस को शिकायत

Mon, 17 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। बालसमंद सब डिविजन के अंतर्गत चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन बुड़ाक के स्टाफ और सब डिवीजन के जेई के बीच कट परमिट लेने की बात बहस में बदल गई। सब स्टेशन के कर्मियों ने जेई के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सब स्टेशन बुड़ाक इंचार्ज विकास, एसए अनिल, एसए विक्रम और एएलएम नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि बुड़ाक सब स्टेशन के अंतर्गत बुड़ाक, बांडाहेड़ी और बालसमंद की सप्लाई चलती है, जिसके सब डिवीजन जेई राजबीर है। जेई राजबीर पर आरोप लगे है कि जेई नियमों के विरुद्ध जाकर सब स्टेशन कर्मियों से पावर कट लगवाता है, जो गलत है। पिछले हफ्ते से लगातार जेई राजबीर दबाव बनाकर पावर कट ले रहा है, जिससे पब्लिक को समय पर सप्लाई नहीं मिल रही है और बिजली निगम को राजस्व नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक जेई राजबीर ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है।

नियमों के विरुद्ध मांगा जा रहा पावर कट

क्षेत्र में लाइन पर कार्य करने के लिए 6 किलोमीटर के दायरे में बिजली निगम के जेई और फोरमैन को पावर कट लेने के लिए बिजली निगम ने मान्यता दी हुई है। पावर कट के लिए सब स्टेशन जाकर कट मांगा जाता है। कर्मियों ने बताया कि जेई मोबाइल पर नियमों के विरुद्ध जाकर कट मांगता है जो गलत है।
विज्ञापन


वर्जन
पावर हाउस स्टाफ की तरफ से जेई के खिलाफ शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को सोमवार को पुलिस चौकी में बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -शेषकरण, चौकी इंचार्ज बालसमंद।

वर्जन
जेई को पावर कट लेने की पावर होती है। बांडाहेड़ी की लाइन ठीक करने के लिए पावर कट मांगने पर सब स्टेशन ने मना कर दिया, जिसकी मैंने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी। जेई को स्टोर या अन्य किसी कारण से बाहर जाना पड़ता है तो मोबाइल से पावर कट मांग लिया जाता है। - राजबीर जेई सब डिवीजन बालसमंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें