फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एपीएस हिसार ने जयपुर को 39-14 से हराया

विज्ञापन
पीएस हिसार में दक्षिण-पश्चिमी कमान गर्ल्स बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ अति​थि।
विज्ञापन
हिसार। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में रविवार को शुरू हुई दक्षिण-पश्चिमी कमान गर्ल्स बास्केटबाल चैंपियनशिप में मेजबान एपीएस हिसार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर को 39-14 से पराजित किया। हिसार की खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण और मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर घरेलू मैदान पर जीत के साथ प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन

पहले दिन हुए चार मुकाबलों में बठिंडा, फरीदकोट और अलवर की टीमों ने भी जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में एपीएस बठिंडा ने श्रीगंगानगर को 22-10 से हराया। दूसरे मुकाबले में फरीदकोट ने अबोहर को 47-0 से शिकस्त दी। फरीदकोट की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।
तीसरे मुकाबले में अलवर ने कोटा को 11-8 से हराकर कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। चैंपियनशिप में दक्षिण-पश्चिमी कमान क्षेत्र के एपीएस की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें अबोहर, अलवर, बठिंडा, फरीदकोट, श्रीगंगानगर, जयपुर, कोटा और मेजबान हिसार की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य कविता जाखड़ ने सभी टीमों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को खेल भावना, ईमानदारी व जोश के साथ खेलने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अमित प्रियव्रत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण मार्च पास्ट रहा। इसमें सभी टीमों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में अनुशासन और गर्व के साथ भाग लिया। ब्रिगेडियर अमित प्रियव्रत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें