फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संदेशे आते हैं गाकर अनु मलिक ने बांधा समा, युवाओं ने मोबाइल टार्च जलाकर दिया साथ

विज्ञापन
हिसार जीजेयू में अक्षरम कार्यक्रम में गायकार अनु मलिक गाने की प्रस्तुति देते हुए संवाद
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय अक्षरम् महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड गायक-संगीतकार अनु मलिक ने अपने गीतों से समां बांध दिया। जब उन्होंने मंच से फिल्म बॉर्डर का प्रसिद्ध गीत संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, पूछ जाते हैं कि घर कब आओगे...गाया तो हजारों विद्यार्थी भी उनके साथ गाने लगे। युवाओं ने मोबाइल की टार्च जलाकर उनका साथ दिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान अनु मलिक ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया और उनके सवालों के जवाब दिए। जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत गाने शुरू किए छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ उनके साथ झूमने लगे।
मीडिया से बातचीत में अनु मलिक ने कहा कि उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर की हरियाली और खुले माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंपस बेहद खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान के नाम पर बसी इस यूनिवर्सिटी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन

अनु मलिक ने बताया कि जब भी उन्हें किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में बुलाया जाता है तो वे खुशी-खुशी वहां पहुंचते हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री लेने का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र जीवन में उन्हें भी कॉलेज में आने वाली हस्तियों से मिलने का काफी उत्साह रहता था। आज भगवान ने उन्हें ऐसी स्थिति में पहुंचाया है कि लोग उनका इंतजार करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच अच्छा काम कर रहा है और हिंदुस्तान से बेहतर कोई देश नहीं है। उन्होंने याद किया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में ईस्ट ऑर वेस्ट, इंडिया इज द बेस्ट गीत गाया था।
-
धुरंधर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम
अनु मलिक ने कहा कि धुरंधर और धुरंधर टू की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इन फिल्मों का संगीत बेहद शानदार है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर टू में उनके कई गाने शामिल हैं। धुरंधर टू में जब उनका गीत बाजीगर बजा तो उन्हें बहुत अच्छा लगा। पुराने गीतों को नए अंदाज में पेश करना एक अच्छा प्रयोग है। अच्छी चीज पर जनता हमेशा सीटी बजाकर प्रतिक्रिया देती है और धुरंधर फिल्म में लगातार यही देखने को मिलता है।

पहली बार स्टेज शो कर रहा हूं
एक सवाल के जवाब में अनु मलिक ने कहा कि वह पहली बार स्टेज शो कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अनुपम खेर का है और इसमें संपत स्वरूप भी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। उन्होंने कहा कि हर माध्यम का अपना महत्व होता है। ओटीटी, फिल्म और स्टेज तीनों का अपना अलग स्थान है। ओटीटी आने से न तो फिल्में बंद हुई हैं और न ही स्टेज शो। अच्छी प्रस्तुति होगी तो दर्शक उसे जरूर पसंद करेंगे। भारत में हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं और वह संगीत के माध्यम से अपना योगदान देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें