हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए दाखिला लेने का एक और अवसर उपलब्ध है। सत्र 2025-26 के लिए बची हुई सीटों के लिए 31 दिसंबर को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
नर्सिंग विभाग की अधिष्ठाता प्रो. सुमित्रा सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 31 दिसंबर सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सुबह 11:15 बजे से विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में फिजिकल काउंसिलिंग होगी। प्रो. सुमित्रा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कोर्स की सभी सीटें भरी जा चुकी हैं। यदि 30 दिसंबर शाम 4 बजे तक किसी भी कारण से कोई सीट खाली होती है, तो खाली हुई सीटों के लिए भी 31 दिसंबर सुबह 11.15 बजे से फिजिकल काउंसिलिंग उसी सभागार में आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।