फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मतदाता सूची से छूटे लोगों को नाम जुड़वाने का एक और मौका

Sat, 07 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित होने के कारण मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित रह गए मतदाताओं को अब अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि के कारण एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूचियां मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालयों में प्रदर्शित की गई हैं। ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाता भरा हुआ गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), ईआरओ या सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय, हांसी में भी प्रपत्र जमा करवाने की सुविधा है। ऑनलाइन आवेदन के लिए ईसीआईनेट ऐप और संबंधित वेबसाइट का विकल्प भी उपलब्ध है। मतदाता पुराने मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर से प्रपत्र डाउनलोड कर ई-साइन के माध्यम से जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नरवाल ने बताया कि निवास स्थान में बदलाव नहीं होने पर हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान के साथ कारण बताते हुए अनुलग्नक-बी जमा करना होगा। हरियाणा के भीतर निवास बदलने पर नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए अनुलग्नक-सी तथा पते का प्रमाण देना होगा। ऐसे मामलों में फॉर्म-8 की जरूरत नहीं है। बेघर व्यक्तियों के लिए बीएलओ की क्षेत्रीय सत्यापन रिपोर्ट निवास प्रमाण मानी जाएगी।
बीएलओ या ईआरओ कार्यालय से कर सकते हैं संपर्क :
प्रपत्रों की जांच और सत्यापन के बाद स्वीकार किए गए आवेदनों में मतदाताओं को एसआईआर से पहले आवंटित मूल ईपीआईसी नंबर दोबारा दिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से बूथवार सूची में नाम जांचकर समय रहते आवेदन करने की अपील की। सहायता के लिए संबंधित बीएलओ या ईआरओ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें