फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मल्टीस्टोरी पार्किंग की राह में फिर रोड़ा, शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने संशोधन के दिए निर्देश, पार्किंग तीन की बजाय दो मंजिल ही बनाने पर सहमत

विज्ञापन
पा​र्किंग की व्यवस्था न होने पर सड़क पर खड़ीं गाड़ियां। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट पर फिर से ब्रेक लग गया है। शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) मुख्यालय ने 167 करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग में तीन मंजिल पर सवाल उठा दिए हैं। सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी मोड) से इस पार्किंग को सरकार दो मंजिल का ही बनाना चाहती है। इसी हिसाब से प्रोजेक्ट को दोबारा से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मल्टीस्टोरी पार्किंग सिटी थाने के सामने राजकीय पशुधन फार्म की 2 एकड़ 1 कनाल 12 मरला जमीन पर बनाई जानी प्रस्तावित है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पहले से प्रस्तावित प्रोजेक्ट में बेसमेंट, भूतल और इसके ऊपर तीन मंजिलें हैं। भूतल पर 1025 वर्ग मीटर का एक कम्युनिटी हॉल बनाया जाना है। तीन मंजिलों का इस्तेमाल निर्माण एजेंसी करेगी और अन्य निगम के अधीन रहेंगे।
विज्ञापन

4 दिसंबर 2025 को शहरी निकाय विभाग के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। अब मुख्यालय ने पार्किंग को तीन मंजिल का न बनाकर दो पर ही सहमति जताई है। नगर निगम ने इस आपत्ति को दूर कर नए सिरे से प्रोजेक्ट बनाकर मुख्यालय भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें