फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेवरात ठगने वाली अंतरजिला गैंग का एक और गुर्गा दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महिलाओं को बातों में उलझाकर और नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात व नकदी ठगने वाली अंतरजिला गैंग के एक और गुर्गे को थाना सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस उससे गैंग के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि 23 दिसंबर को हिसार निवासी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। महिला ने बताया था कि वह राजगुरु मार्केट जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। फव्वारा चौक से ऑटो में एक महिला और दो युवक सवार हुए। आरोपियों ने महिला को रूमाल सुंघाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे।
इसके बाद लक्ष्मीबाई चौक के पास उसे मधुबन पार्क ले जाकर जेवरात उतरवा लिए और 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पहले गौरव और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेवरात व नकदी बरामद की थी। उनकी निशानदेही और सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद से अर्जुन को दिल्ली से पकड़ा गया।
विज्ञापन

हिसार समेत कई जिलों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन पर हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह की वारदातों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें