हिसार। जिले के गांव जेवरा में रहने वाले और सीटीयू में चालक के पद पर कार्यरत राजेश की हत्या करने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी जेवरा निवासी संदीप को पुलिस ने अदालत में पेशकर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि आरोपी संदीप सीटीयू बस चालक राजेश पर रंजिशन योजना के तहत हत्या करने की वारदात में शामिल था। इस बारे में जेवरा के रहने वाले मनजीत ने बताया था कि उसका भाई राजेश सीटीयू में बस चालक था और मेरी बालक चोपटा पर पर परचून की दुकान है। 7 अगस्त की रात को दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। जब बाबा फूलनाथ गोशाला के पास पहुंचे तो भाई राजेश की गाड़ी पर दो बाइक सवार युवकों ने कसोला और डंडों से हमला किया था। गंभीर हालत में भाई को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई थी। उक्त मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।