फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्षिक मेले में दस जिलों से अग्रोहा धाम तक निशुल्क लाएंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
हिसार एचएयू में प्रशिक्षण के समापन अवसर पर विशेषज्ञ प्रतिभागियों के साथ।
विज्ञापन
अग्रोहा। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों पर विचार किया गया। वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि 10 नवंबर को वार्षिक मेले में मुख्य कार्यक्रम सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या दोपहर 12 बजे होगा। जिसमें महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, एक्सेल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा, विधायक सावित्री जिंदल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल सहित अन्य उद्योगपति व प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि मेले में देश के कौने-कौने से भारी संख्या में लोग परिवार सहित भाग लेंगे। मेले में समाज की तरफ से ठहरने, खाने, मंदिरों के दर्शन, पार्किंग, जूताघर, जलपान आदि की व्यवस्था रहेगी। फ्री मेडिकल कैंप में खून की जांच आंखों की जांच की व्यवस्था की गई है। जरूरतमंद मरीजों को आंखों का ऑपरेशन भी किया जाएगा। मंदिर में छप्पन भोग व 51 सवामणि लगाने के बाद प्रातः 10 बजे से ही भंडारा चालू होगा। खाने के चार पंडाल लगाए जाएंगे। प्रातः 7:00 बजे से फ्री चाय-पानी की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। हिसार के साथ-साथ हर जिलों में 10 नवंबर को अग्रोहा धाम मेले में आने वाले भक्तों के लिए बस सेवा का प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के जिला प्रधान एनके गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, शहरी युवा प्रधान अनिल सिंगला अभिमन्यु बंसल, श्याम मंडल प्रधान अनिल तनेजा व सुरेंद्र बागड़ी, अजय सिंगल, देवेंद्र गर्ग, अग्रोहा ब्लॉक युवा प्रधान रवि सिंगला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

10 नवंबर के कार्यक्रम शेड्यूल
प्रातः 6 बजे शक्ति सरोवर स्नान
प्रात: 7 बजे सभी मंदिरों में आरती
प्रात: 8 बजे 501 महिला द्वारा भव्य कलश यात्रा
प्रात: 9 बजे छप्पन भोग, 51 सवामणि का प्रसाद
प्रात :10 बजे से भंडारा
दोपहर 12 से 3 मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य सम्मेलन
शाम 4 बजे से महामंडलेश्वर कुमार स्वामी का प्रवचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें