फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन गांवों में जिम हॉल के लिए 21 लाख रुपये देने का एलान

Sat, 07 Nov 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नारनौंद हलके के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सीसर, खरबला और खेड़ा गांव के खेल मैदानों में जिम हॉल निर्माण के लिए निज कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीसर गांव में आयोजित तृतीय श्रीश्याम सर्कल कबड्डी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने आयोजन कमेटी को अपनी ओर से 31 हजार रुपए की सहयोग राशि देने का एलान भी किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल इन प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और उचित मंच उपलब्ध करवाने की है। गांवों के खेल मैदानों में आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी तो यहां के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत, संघर्ष करने की क्षमता और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। साथ्र ही युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें