फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पकड़ो अभियान : बेकाबू गाय ने तोड़ा निगम की गाड़ी का शीशा

विज्ञापन
शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ गाड़ी में चढ़ाते कर्मचारी। 
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के पशु पकड़ने के अभियान के दौरान मंगलवार को एक बेकाबू गाय ने निगम की कैम्पर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। घटना में निगम कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम मंगलवार को सैनियान मोहल्ले से पशु पकड़ रही थी। पकड़ी गई गाय को गाड़ी से बांधते ही वह अचानक उछलकर बोनट पर चढ़ गई और शीशे को सिर मारकर तोड़ दिया। गनीमत रही कि ड्राइवर और सहायक नोडल अधिकारी प्रवीण वर्मा सुरक्षित रहे। बाद में टीम ने मशक्कत के बाद गाय को काबू कर वाहन में चढ़ाया।
नगर निगम की टीम ने सैनियान मोहल्ला से मंगलवार को 45 बेसहारा पशुओं को पकड़ा। इसके साथ ही विजय नगर, शिव चौक, नई सब्जी मण्डी, कैप्टन स्कूल रोड, विनोद नगर, शिव नगर आदि क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गांव ढंढूर के पास बने नगर निगम के गोअभयारण्य में भेजा गया। अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि इस अभियान के दौरान अगर कोई क्षेत्रवासी या पशुपालक बाधा उत्पन्न करेगा तो पशु क्रूरता एवं अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रात को आजाद नगर से पकड़े जाए पशु
जिला पार्षद सत्यपाली ने रात के समय आजाद नगर एरिया से पशु पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रात के समय आजाद नगर में राजगढ़ रोड पर काफी पशु खड़े रहते हैं जो हादसे का कारण बनते हैं। इन पशुओं को पकड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें