हिसार। वाल्मीकि मोहल्ले में पशु डेयरी के एक कारिंदे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल कारिंदे को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। 12 क्वार्टर चौकी से जांच अधिकारी अजयदीप ने बताया कि दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के पटना जिले के गांव छैंतर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह ठंडी सड़क बल्लू सेठ की पशु डेयरी में काम करता है। 25 जुलाई को रात करीब सवा 11 बजे वह राजपाल की पशु डयेरी से खाना खाकर अपनी पशु डेयरी में जा रहा था। वाल्मीकि मोहल्ले में अनीश व सोनू ने उसका रास्ता रोका और झगड़ा किया। अनीश ने उसे पकड़ लिया और सोनू ने चाकू से उसकी दाहिनी जांघ पर वार कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। ब्यूरो