फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुढ़ापा पेंशन काटने पर रोष, किसानों की समस्याएं भी उठाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान संगठनों ने बुधवार को तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने संयुक्त बैठक की। किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बुढ़ापा पेंशन काटने, बिजली टावर मुआवजा और कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को उठाया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता किसान नेता बलवान बागड़ी ने की। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के नाम पर बुजुर्गों की पेंशन रोकी जा रही है और आय सीमा की शर्त हटाकर सभी पात्र बुजुर्गों की पेंशन बहाल की जाए।
किसान नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि जिन किसानों की जमीन से बिजली टाॅवर निकाले जा रहे हैं उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। किसानों ने हरियाणा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग की। बैठक में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन मास्टर उमराव सिंह ने किया। आगामी 24 फरवरी को किसान भवन सिवानी में महापंचायत और शहर में प्रदर्शन कर एसडीएम को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम विजया मलिक को पत्र सौंपा। इस मौके पर आजाद मिराण, रामचंद्र फौजी, अंतर कस्वां, राजबीर सिहाग, राजबीर सिंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें