फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंसीलाल पर टिप्पणी के विरोध में पैदल मार्च

Tue, 30 Jun 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल पर केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता उपमंडल परिसर में एकत्रित हुए जहां से पैदल मार्च निकाल और उनके माफी न मांगने पर प्रदेशभर में आंदोलन चलानेे की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टिप्पणी को लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रदेश के स्वाभिमान के विरुद्ध बताया। युवा कांग्रेसी नेता सुमित चावला ने कहा कि चौधरी बंसीलाल केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के कद्दावर नेता थे। उन पर अभद्र टिप्पणी प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
कांग्रेस नेता दारा सिंह गोरा ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में काम कर रही है लेकिन जनता अब उसकी नीतियों और कार्यशैली को भली-भांति समझ चुकी है। प्रदेश के महापुरुषों का सम्मान राजनीति से ऊपर है और किसी भी नेता को उनके बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। इस मौके पर विद्याधर पिलानिया, मेहंदर गुड्डा, देवेंद्र मोरका, राजकुमार कालोद, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें