फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क तोड़कर छोड़ने पर रोष, मेयर और विधायक की फोटो लगा कर पोस्टर वायरल किया

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल। 
विज्ञापन
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर रोड पर ठेके के नजदीक पिछले 8 माह से सड़क को तोड़कर छोड़े जाने से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर मेयर व विधायक की फोटो लगा कर एक पोस्टर वायरल किया है। काॅलोनीवासी रविवार सुबह 11 बजे टूटी सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जवाब दो हिसाब दो के संयोजक राजीव सरदाना ने बताया कि नगर निगम ने सड़क को तोड़ने के दौरान सीवर व पेयजल लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिस कारण यहां हर समय जलभराव की समस्या रहती है। इस वजह से यहां अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इस बारे में निगमायुक्त व मेयर को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय में ढोल बजाकर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद भी अधिकारी नहीं जागे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें