फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नर्सिंग कॉलेज छात्राओं के समर्थन में इनसो से निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जजपा की छात्र विंग इनसो ने शुक्रवार को नारनौंद के नर्सिंग कॉलेज प्रकरण को लेकर रोष मार्च निकाला। इनसो के सदस्यों ने एचएयू गेट नंबर चार से लघु सचिवालय गेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आक्रोश जतााया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की
विज्ञापन

इनसो के जिलाध्यक्ष अज्जू घनघस ने कहा कि 400 छात्राओं के साथ लूट की जा रही है। छात्राओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्राओं को प्रताड़ित करना किसी भी दशा में ठीक नहीं है। गंदे कमरों में 5-5 छात्राओं को एक साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। छात्राओं के साथ अभद्रता की जा रही है।
जेल से भी बदतर स्थिति में बेटियां रहने को मजबूर
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने भी कहा कि इसे छात्रावास से बेहतर तो हरियाणा की कई जेल हैं। जेल से भी बदतर स्थिति में बेटियों को रहने को मजबूर किया जा रहा है। इस कॉलेज मैनेजमेंट को भंग किया जाए। कॉलेज को पीजीआई प्रशासन को सौंपा जाए, ताकि छात्राओं का भविष्य खराब न हो। इनसो छात्राओं को न्याय दिलाने तक उनके साथ रहेगा। इनसो के सदस्यों ने लघु सचिवालय गेट पर डीसी के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरकार और पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। कॉलेज चेयरपर्सन को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जांच पूरी होने तक जगदीश गोस्वामी की कॉलेज में एंट्री तुरंत बंद की जाए। इस मौके पर अनिल शर्मा ,गौरव सैनी दीपक चौधरी, शिवा मालिक, रोहित, संजय, मोहित, कमल देसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें