फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली बिल में बढ़ोतरी के विरोध में जताया रोष

Sun, 13 Jul 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों के लिए रविवार को गांव कैमरी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के हिसार प्रथम ब्लॉक प्रधान साहब राम खिचड़ ने बताया कि आज किसानों को डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिल रही है। नहरों में दो सप्ताह पानी और बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी व एचटी लाइन का मुआवजा व अन्य मुद्दों के लिए हर गांव में 11 से 20 जुलाई तक प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। 21 जुलाई को सभी तहसीलों व जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। रविवार को इकाई प्रधान रमेश मांकड, पूर्व सरपंच सत्य नारायण व गुलाब गोदारा की अध्यक्षता में गांव कैमरी में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया गया।
उपप्रधान विनोद सुथार ओर पवन सहारण ने बताया कि खाद के अंदर किसानों के साथ बड़ी लूट की जा रही है। प्राइवेट डीलरों के पास खाद होने के बावजूद भी कृषि अधिकारी बंटवाने का काम नहीं कर रहे हैं। रातों-रात डीएपी को ब्लैक में बेचने का काम करते हैं। हम सरकार को कहना चाहते हैं कि जितनी भी सरकारी सोसायटी हैं उन पर खाद भेजने का काम करें ताकि किसान को खाद मिल सके। इस मौके पर मोहर सिंह सहारण, लक्ष्मीनारायण खीचड़, भाल सिंह धांबू, सतबीर लेगा, मंजीत गोदारा, मान सिंह सरदार, कुलदीप खीचड़ आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें