फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नियाना में प्यास पर फूटा गुस्सा, जलघर पर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
नियाना के जलघर परिसर में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
घिराय। गांव में पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं जलघर पहुंचीं और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक आपूर्ति सुचारु नहीं हुई और गंदे पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो ग्रामीण जलघर पर तालाबंदी करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
महिलाओं का आरोप है कि नई पेयजल पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद से आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई है। कई दिनों से ग्रामीण पर्याप्त पानी के लिए परेशान हैं। इसके बावजूद विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि जलघर से आने वाला पानी भी साफ नहीं है। गंदा और दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। उनका कहना था कि इस पानी के इस्तेमाल से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च कर नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद भी न तो पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही स्वच्छ पेयजल। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें