फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, एक्सईएन के न पहुंचने पर भाटला में धरने पर बैठे ग्रामीण

Fri, 17 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी सब स्टेशन में अधिकारियों से बात करते हए ग्रामीण। जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। बिजली कटौती से जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद वीरवार को विभाग के एक्सईएन 33 केवी सब स्टेशन नहीं पहुंचे तो गांव भाटला के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीओ (सब अर्बन) सुनील वर्मा ने अगले सप्ताह मंगलवार को मुख्य अभियंता से मुलाकात कराने और तब तक गांव में निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रामीणों ने बुधवार देर रात हांसी बरवाला रोड जाम कर दिया। साथ ही गांव में स्थित 33केवी सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के जगमग योजना में शामिल होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। बुधवार को मात्र चार घंटे बिजली मिली। जाम की सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ व जेई मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल करवाकर वीरवार को एक्सईएन से मुलाकात का आश्वासन दिया था।
सरपंच सुनील भाटला, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोविन भाटला, यशपाल बेरवाल हलका अध्यक्ष इनेलो, गुरमीत बेरवाल, मोनू मलिक, रामदिया भाटला, बुरू पूनिया बलजीत मनदीप व अन्य ने बताया कि वीरवार सुबह सात बजे तक गांव में पांच बिजली कट लग चुके थे। इस समस्या के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी के नशे में होने की भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाटला गांव को जगमग योजना में शामिल किया गया है। इसके बावजूद गांव में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। लगातार बिजली कटौती से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
:::::::::::::
मामले में ग्रामीणों से बातचीत हो गई है व उन्हें समझा दिया है। अगले सप्ताह ग्रामीण मुख्य अभियंता से मुलाकात कर अपनी समस्या रखेंगे। तब तक गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। - सुनील, एसडीओ, सब अर्बन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें