फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिना फीस वैज्ञानिक सोच दिखाने का मौका, सीबीएसई कराएगा साइंस चैलेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सत्र 2026-27 में साइंस चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसमें कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, जिज्ञासा और समस्या समाधान की समझ विकसित करना है।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर नीरू ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों का पंजीकरण 30 अक्तूबर तक कराना होगा। स्कूल अपनी सुविधानुसार दो से 13 नवंबर के बीच पहले चरण की परीक्षा आयोजित कर सकेंगे। परीक्षा 60 मिनट की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न वैज्ञानिक समझ, तर्क क्षमता, समस्या समाधान और गणितीय ज्ञान पर आधारित होंगे।
हर स्कूल से छह विद्यार्थियों का चयन
पहले चरण के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक स्कूल से छह विद्यार्थियों का चयन होगा। इनमें कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के दो-दो विद्यार्थी शामिल होंगे। चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 17 से 25 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण की परीक्षा कंप्यूटर पर
दूसरे चरण की परीक्षा संभावित रूप से 30 नवंबर से चार दिसंबर के बीच कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें विद्यार्थी वैज्ञानिक विषयों की समझ, तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने और उनका व्यावहारिक उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें