गांव बुढाखेड़ा में सुभाष नंबरदार को सम्मानित करते ग्रामीण
- फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। गांव बुढ़ाखेड़ा में सरपंच का चुनाव हार चुके सुभाष नंबरदार को ग्रामीण व उनके समर्थकों ने 31 लाख 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। सुभाष ने कहा कि यह रुपया सामाजिक कार्यो पर लगाएंगे, जिसके एक बैठक होगी।
पूर्व सरपंच शेर सिंह कड़वासरा ने कहा कि सुभाष नंबरदार का मान-सम्मान करने की समर्थकों की इच्छा थी। समर्थकों ने कहा कि वे सुभाष नंबरदार के साथ हैं। अगले चुनाव में भी साथ देंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच शेर सिंह कड़वासरा, रामकुमार बरोड़, हनुमान भादू, उग्रसेन भादू, पंछी, मदन वर्मा, रामकैलाश कड़वासरा, जोगीराम, कैलाश सैन, हवासिंह डूडी, हरभगवान, मदन दहिया, प्रवीन दहिया, विनोद डेलू, गोलू डेलू, राहुल, नत्थू, महावीर डूडी, रामभगत तरड़ मौजूद रहे। संवाद