फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छुट्टी के दिन भी खुलेगी अमृत फार्मेसी, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
हिसार की अमृत फार्मेसी में दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन दर्ज करता स्टाफ।
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में संचालित अमृत फार्मेसी अब रविवार सहित अन्य अवकाश के दिनों में भी खुली रहेगी। इससे मरीजों को छुट्टी के दिन भी रियायती दरों पर दवाएं और इलाज में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरण मिल सकेंगे। यहां ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं, सर्जिकल सामान और मेडिकल इंप्लांट बाजार मूल्य से 40 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं। फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को महंगे इलाज के खर्च से राहत दिलाना है।
विज्ञापन


अमृत फार्मेसी का लोकार्पण इसी साल 15 अगस्त को हुआ था। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने इसे मरीजों के लिए राहतकारी सुविधा बताया। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार की पहल है, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत हिंदुस्तान लाइफ केयर लिमिटेड (एचएलएल) संचालित करता है।इसका मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारियों के इलाज में दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर होने वाले खर्च को कम करना है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में ऐसी फार्मेसी खोलने की योजना बनाई है। हालांकि, दवाओं और उपकरणों पर मिलने वाली छूट कंपनी, उत्पाद और दवा के अनुसार अलग-अलग है। केंद्र पर फार्मासिस्ट प्रशांत सहित पूरी टीम दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी है। अमृत फार्मेसी के सहायक वरिष्ठ प्रबंधक वृष्णीनंदन उपाध्याय ने बताया कि इस केंद्र पर फार्मासिस्ट प्रशांत समेत पूरी टीम दिन-रात सेवारत है।

अमृत फार्मेसी में उपलब्ध सुविधाएं

यहां नामी कंपनियों की गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाएं भी मिलती हैं। कैंसर और हृदय रोग के उपचार में काम आने वाली दवाओं के साथ ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल इंप्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स भी रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। मरीज उपचार में उपयोग होने वाले जरूरी मेडिकल उपकरण भी यहां से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


जानिए किसे मिलेगा लाभ

अमृत फार्मेसी से दवाएं खरीदने के लिए मरीज का सरकारी अस्पताल में भर्ती होना या आयुष्मान कार्ड धारक होना अनिवार्य नहीं है। आम मरीज भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। विशेष रूप से कैंसर के मरीजों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें लंबे समय तक दवाएं लेनी पड़ती हैं। हृदय रोगियों, बुजुर्गों और नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा ऑपरेशन और इंप्लांट की जरूरत वाले मरीजों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी सस्ती दवाओं और उपकरणों की सुविधा मिलेगी।

जन औषधि केंद्र से अलग है अमृत फार्मेसी

नागरिक अस्पताल में पहले से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी संचालित है, जहां सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं। वहीं, अमृत फार्मेसी में ब्रांडेड और जेनेरिक दोनों तरह की दवाएं मिलती हैं। अमृत फार्मेसी में दवाओं और उत्पादों पर अधिकतम 40 प्रतिशत तक छूट मिलती है, जबकि जन औषधि केंद्र में दवा के अनुसार कीमतों में 80 प्रतिशत तक की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें