फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पर्वतारोही रीना भट्टी को डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने सौंपा एक लाख का चेक

Sat, 20 Nov 2021 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत माउंट एवरेस्ट की चोटी पर जाने के लिए अमर उजाला की ओर से पर्वतारोही रीना भट्टी को आर्थिक सहायता मिली है। डीसी ने कहा कि ऐसे कार्यों से अमर उजाला को नई पहचान मिल रही है।
विज्ञापन
पर्वतारोही रीना भट्टी को चेक सौंपतीं हिसार जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पर्वतारोही रीना भट्टी को हरियाणा के हिसार में अमर उजाला कार्यालय में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शनिवार को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। अमर उजाला की ओर से हरियाणा में पहली बार किसी महिला पर्वतारोही को आर्थिक सहयोग किया गया है। इस मौके पर सामाजिक संगठनों से जुड़ी कई महिलाएं उपस्थित रहीं।          

विज्ञापन


माउंट एवरेस्ट को फतह करने का संकल्प लेकर अभ्यास कर रही रीना भट्टी को उसके लक्ष्य तक पहुंचने में सहयोग के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। अमर उजाला का यह प्रयास एक बेटी को उसका सपना पूरा करने में सहयोग करेगा। सामाजिक दायित्वों के तहत इस तरह के कार्यों से अमर उजाला को नई पहचान मिल रही है। अन्य संस्थाओं को भी इस तरह से आगे आना चाहिए।

अमर उजाला ने मेरे सपनों की उड़ान में लगाया पंख : रीना  
रीना ने कहा कि 2019 में जब मैंने चोटी किलिमंजारो को फतह किया तब अमर उजाला ने मेरा पहला लेख प्रकाशित किया था। मैंने पहाड़ी से ही फोन पर अपना इंटरव्यू दिया था। माउंट एवरेस्ट फतह करने के सपने को लेकर पिछले दो साल से तैयारी कर रही हूं। मेरे परिवार में मेरी मां, मेरे पिता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मध्यम वर्गीय परिवार से होने के कारण माउंट एवरेस्ट फतह करना हमारे लिए आर्थिक तौर पर बड़ी चुनौती है। इस एक लाख रुपये के सहयोग से मुझे हौसला मिला है। अमर उजाला ने मेरे सपनों की उड़ान में पंख लगाने का काम किया है। रीना ने कहा कि पर्वतारोहण काफी महंगा खेल है। सरकार को इसके बारे में नीति बनानी चाहिए और खिलाड़ियों को आगे का लक्ष्य हासिल करने के लिए आर्थिक सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा सरकार ने विभागों को दी बड़ी राहत: नई परियोजनाओं, उपकरणों की खरीद व टेंडर जारी करने पर लगी रोक हटी
विज्ञापन


इस मौके पर कृष्णा दिव्यांग वेलफेयर सोसायटी की प्रधान मीनू रहेजा, संस्कृति हमारी पहचान एनजीओ की प्रधान रेणू लाहौरिया व विनिता जैन, सद्भावना एनजीओ की प्रधान रेजी, राजकीय कॉलेज नलवा महिला विंग की इंचार्ज से डॉ. कविता खरींटा और अनुभूति एनजीओ की संचालक अर्चना ठकराल व नीलम भारती मौजूद रहीं। जीजेयू के युवा कल्याण निदेशालय की रश्मि ने कार्यक्रम का संचालन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें