फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गुरुजनों को डिजिटल डोर से जोड़ेगी पूर्व छात्र परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। वर्षों पहले कॉलेज से विदा हुए गुरुजनों को अब डिजिटल डोर से जोड़कर एक मंच पर लाया जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद सभी गुरुजनों को कॉलेज परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करेगी। साथ ही 1950 से अब तक के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों के मोबाइल नंबरों की डायरेक्टरी भी भेंट की जाएगी।
मंगलवार को सम्मान समारोह की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। परिषद अध्यक्ष प्रोफेसर गूगन राम गोदारा ने कहा कि 29 नवंबर 2026 को पूर्व प्राचार्यों और गुरुजनों के सम्मान में पहला मिलन समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन

समिति प्रवक्ता कुलबीर दूहन ने बताया कि आयोजन के लिए 15 कमेटियां बनाई गई हैं। इनमें स्वागत, रजिस्ट्रेशन, सजावट, भोजन, पार्किंग, साउंड सिस्टम, लाइट और सफाई व्यवस्था की कमेटियां शामिल हैं। जो गुरुजन वाहन चलाने में असमर्थ हैं उन्हें घर से कॉलेज लाने और कार्यक्रम के बाद वापस छोड़ने की व्यवस्था भी परिषद करेगी।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समारोह का पूरा खर्च पूर्व छात्र परिषद उठाएगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले गुरुजनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनके लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। इस मौके पर प्रो. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. राम प्रताप, प्रो. राम सिंह जाखड़, जगमहेंद्र ढांडा, अजीत सिंह सेठी, भूपेंद्र दलाल, जोगेंद्र मलिक और राजवीर सिंह मौजूद रहे। दिल्ली-एनसीआर से एसीपी अनिल बेरवाल वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें