सज्जन जिंदल का निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरा
उधर, उद्योगपति सज्जन जिंदल का निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान में उनकी पत्नी संगीता जिंदल भी थीं। एयरपोर्ट पर उतरने से पहले हवाई जहाज ने शहर के दो चक्कर लगाए और फिर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने निजी विमान के उतरते ही पानी की बौछारों से उसका का स्वागत किया। सज्जन जिंदल अग्रोहा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।
डीजीसीए ने निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल
उधर, डीजीसीए की टीम ने बीएंडआर की तरफ से एयरपोर्ट पर किए गए निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि बीएंडआर के अधिकारियों ने इसका खंडन किया है। सूत्रों के अनुसार डीजीसीए ने एयरपोर्ट की चहारदीवारी के निर्माण पर सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि बिना नींव के ही चहारदीवारी का निर्माण कर दिया गया। इसका नुकसान यह हुआ कि वन्य प्राणी चहारदीवारी के नीचे से एयरपोर्ट परिसर में घुस आए, जिन्हें निकालना अब मुश्किल हो रहा है। उधर, इस बारे में बीएंडआर के एक्सईएन सचिव भाटी का कहना है कि डीजीसीए ने चहारदीवारी या अन्य किसी निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं उठाई है। गाइडलाइन के अनुसार ही निर्माण किया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन ने चहारदीवारी का निरीक्षण कर उसे सर्टिफिकेशन भी दिया है। अगर यह सही नहीं होती तो एयरपोर्ट को लाइसेंस नहीं मिलता।