फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीनों मनोनीत पार्षदों को दिलवाई शपथ, विधायक, चेयरमैन पहुंचे

विज्ञापन
हांसी में मनोनीत पार्षद को शपथ दिलाते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद के तीन मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर अपने पदभार की औपचारिक शुरुआत कर दी है। तीन महीने की प्रतीक्षा के बाद नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान ने वार्ड-15 से मनजीत जांगड़ा, वार्ड-12 से रमेश चंद्र मदान और वार्ड-20 से अशोक ढालिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना, चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, गोल्डी सैनी, सोनू जांगड़ा उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात विधायक ने परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वाइस चेयरमैन ने विश्वकर्मा चौक से छाबड़ा चौक तक सड़क निर्माण और 2500 स्ट्रीट लाइट्स जल्द लगाने की मांग रखी। इसके अलावा 1,000 तिरंगा लाइटों को दीपावली से पहले लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कार्य की धीमी गति को लेकर चिंता जताई गई। अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम पहले सोमवार को होना था, लेकिन उस दिन चेयरमैन व अन्य पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण विधायक ने कार्यक्रम स्थगित करने को कहा था। अब सभी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें