हिसार।विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत: संस्थान।
- फोटो : 1
हिसार। दयानंद महाविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट वीरवार से शुरू हुई।
एथलेटिक मीट के उद्घाटन समारोह में घनश्याम शुक्ला, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट, वन विभाग, पंचकूला, हरियाणा की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि खेलकूद मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग है।
इस दौरान 800 मीटर दौड़ में अजीत ने बाजी मारी। तरुण द्वितीय और संदीप तृतीय रहा। इसके अलावा हाई जंप में पूनम प्रथम, निशा द्वितीय और साक्षी तृतीय। डिस्कस थ्रो में अमन प्रथम, अंकित द्वितीय व मुकेश तृतीय, 200 मीटर रेस में पूनम प्रथम, निशा द्वितीय व साक्षी तृतीय, हाई जंप में संदीप प्रथम, मुकेश द्वितीय व अंकित तृतीय रहा। मंच संचालन डॉ. शम्मी नागपाल ने किया। मुख्य अतिथि घनश्याम शुक्ला ने खिलाड़ियों को खेल भावना में खेलने की शपथ दिलवाई।
उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत आवश्यक है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन, मेहनत, खुशी व आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
हिसार।विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत: संस्थान।- फोटो : 1