फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अजीत पहलवान ने सुमित उर्फ पिन्नी को उपलब्ध करवाए थे हथियार, अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 24 Sep 2026 09:16 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

शॉर्प शूटर से बरामद तुर्किये मेड पिस्टल (जैसे जिगाना या कैनिका) भारत में वैध रूप से आम नागरिकों के लिए नहीं मिलती है। भारत सरकार ने देश में विदेशी हथियारों के वाणिज्यिक आयात और आम नागरिकों के इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को अजीत पहलवान ने ही हथियार उपलब्ध करवाए थे। यही नहीं शॉर्प शूटर के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग के गुर्गे सहित 8 लोग निशाने पर थे। हालांकि पुलिस ने उससे पहले ही शॉर्प शूटर के मंसूबों को फेल करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उधर सीआईए ने सुमित को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जो 8 लोग शॉर्प शूटर के निशाने पर थे, उनमें नरेश मोठ, मोनू हसनगढ़, कपिल बालसमंद, सज्जन बालसमंद, अनिल भगाना और दिनेश पूनिया शामिल है। इनमें कपिल व सज्जन बालसमंद विनोद पान्नू गैंग के गुर्गें हैं और दोनों भाई हैं। ये दोनों बालसमंद निवासी संदीप उर्फ दीपी जांगड़ा की हत्या में शामिल थे। संदीप उर्फ दीपी पहले पान्नू गैंग में ही था लेकिन एक बैंक डकैती मामले में गिरफ्तार होने व अपने गैंग के लोगों के नाम पुलिस के सामने उगलने के बाद से गैंग उसके प्रति विरोध शुरू हो गया था। इसके अलावा नरेश मोठ व मोनू हसनगढ़ भी वांछित गैंगस्टर हैं।

विदेश से आती है तुर्किये मेड पिस्टल
शॉर्प शूटर से बरामद तुर्किये मेड पिस्टल (जैसे जिगाना या कैनिका) भारत में वैध रूप से आम नागरिकों के लिए नहीं मिलती है। भारत सरकार ने देश में विदेशी हथियारों के वाणिज्यिक आयात और आम नागरिकों के इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। यह पिस्टल वाया पाकिस्तान या नेपाल होकर अवैध तस्करी करके भारत में लाई जाती है। भारत में आपराधिक गलियारों में इस पिस्टल की काफी मांग है। यह एक सेमी-ऑटोमैटिक व ऑटोमैटिक पिस्टल है जो एक बार में 15 से 17 राउंड तक लगातार फायरिंग कर सकती है। इसका वजन बहुत हल्का होता है, निशाना बेहद सटीक है और यह देसी कट्टों की तरह जल्दी जाम या गर्म नहीं होती।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान ये जानकारी की जाएगी हासिल
रिमांड पर पुलिस सुमित उर्फ पिन्नी से उसकी पूरी प्लानिंग के बारे में पूछताछ करेगी कि जो लोग उसके निशाने पर थे, उन पर कब और कैसे हमला करना था। उसकी गैंग के गुर्गें अब कहां-कहां छिपे बैठे हैं। पुलिस उससे उसके गैंग के सरगना अजीत पहलवान के बारे में भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें