एयरपोर्ट की तरफ से आम जनता के लिए बुकिंग हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। लोग अब हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट की टिकट बुकिंग या अन्य पूछताछ के लिए हेल्प लाइन नंबर 7428598367 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। यह नंबर शुक्रवार को एक्टिवेट हो जाएगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अब तक फ्लाइट निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नहीं चल पा रही थी, क्योंकि लोग बुकिंग नहीं करवा पा रहे थे। हेल्प लाइन नंबर शुरू होने से आम जनता को आसानी होगी और सही समय पर बुकिंग होने से फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर सकेंगी। ऐसे में संभावना है कि शनिवार से फ्लाइट रेगुलर शुरू हो जाएगी। वीरवार को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट नहीं जा सकी। हालांकि चंडीगढ़ के लिए एक उड़ान हिसार एयरपोर्ट से रवाना हुई।