फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तापमान कम होने से बिगड़ी हवा की सेहत, एक्यूआई 400 पार

Tue, 23 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार सुबह के समय लक्ष्मीबाई चौक से धुंध में गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
हिसार। शहर की हवा जहरीली हो गई है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पार पहुंच गया। वहीं सरकारी वेबसाइट से दिनभर एक्यूआई का डाटा गायब ही रहा।
विज्ञापन


निजी वेबसाइट के अनुसार सुबह 7 बजे शहर का एक्यूआई 200 के ऊपर था, जो यह दर्शाता है कि वातावरण में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में है। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आती रही और दोपहर बाद 3 बजे यह 200 से नीचे चला गया, जिसका मतलब है कि प्रदूषण का स्तर सामान्य है। मगर इसके बाद फिर से इसमें बढ़ोतरी होती रही।

रात 8 बजे यह 400 का स्तर पार कर गया जो यह बताता है कि हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है। ऐसे मौसम में न सिर्फ गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, बल्कि स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है। रात 8 बजे शहर का एक्यूआई 457 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


-

सुबह छाया कोहरा

वहीं सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता भी घट गई। इस कारण से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली। इस दौरान पूर्वी हवाएं भी चलती रहीं। कोहरे व हवाओं के कारण दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह 17.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई और यह 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन




एक्यूआई का विवरण

0 से 50-अच्छा-मामूली प्रभाव

51 से 100-संतोषजनक-संवेदनशील लोगों को सांस देने में मामूली दिक्कत

101 से 200-सामान्य व श्वास संंबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कत

201 से 300-खराब-ऐसे वातावरण में लंबे समय तक रहने पर ज्यादातर लोगों को सांस संबंधी समस्या

301 से 400-बहुत खराब-लंबे समय तक रहने पर श्वास संबंधी बीमारी

401 से 500-बीमारी से पीड़ित पर गंभीर व स्वस्थ लोगों पर असर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें