फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पनिहारी में शराब ठेके पर हवाई फायरिंग, कारिंदों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव पनिहारी में सोमवार रात दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने शराब ठेके के कर्मचारियों से मारपीट की और हवाई फायर किया। ठेके के कारिंदों ने ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाकी आरोपी हथियार लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सातरोड निवासी अंकित ने बताया कि वह अपने साथी खरक पूनिया निवासी प्रदीप के साथ सोमवार रात पनिहारी में पुराने शराब ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का संदीप उर्फ काला आया और झगड़ने लगा। थोड़ी देर बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया। दो गाड़ियों में कई लोग हथियार और डंडे लेकर पहुंचे। एक ने हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए, जिन्होंने मंजीत और दीपक को पकड़ लिया। अंकित ने आरोप लगाया कि आरोपी ठेकों पर अवैध शराब डालते हैं और रोकने पर धमकी देते हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें