फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कैंटीन कर्मी पर रॉड-बिंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के कर्मी पर कुछ लोगों ने रॉड व बिंडों से हमला कर दिया। घायल अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घटना 29 मार्च की है। पुलिस ने दो नामजदों सहित 8 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अग्रोहा के वार्ड नंबर 1 के निवासी अजय ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में काम करता है। 29 मार्च की शाम करीब 5 बजे अग्रोहा मोड पर कपड़े खरीदने गया था। वापसी के दौरान उसे एहसास हुआ कि कुछ लोग उसकी बाइक का पीछा कर रहे हैं। पीछे देखा तो एक कार आ रही थी, जिसमें कुछ युवक आ रहे थे। अजय ने बताया कि वह घबरा गया और हड़बड़ाहट में बाइक से गिर गया। पैदल ही भागने लगा तो आगे से दूसरी से आ रहे कुछ लोगों ने कार व एक बाइक आगे लगाकर मेरा रास्ता रोक लिया। इनके हाथ में लोहे की रॉड व बिंडे थे। इसके बाद पीछा करने वाली गाड़ी से भी 2-3 युवक उतरकर आ गए। विक्की, सन्नी और 5-6 अन्य युवकों ने मुझ पर रॉड व बिंडों से हमला कर दिया। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आस-पास के लोगों ने अजय को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। अग्रोहा थाने के डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें