फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला (खरीफ) 17 को

Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 17-18 मार्च को कृषि मेला (खरीफ) आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि इस वर्ष मेले का विषय कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देना होगा। मेले में आने वाले किसानों को कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देने बारे में जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 के सामने मेला ग्राउंड पर लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई खरीफ फसलों के उन्नत बीज और बायोफर्टिलाइजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि, पशुपालन तथा गृह विज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मेले के दोनों दिन प्रश्नोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की जांच करवाने की किसानों को सुविधा प्रदान की जाएगी। सह निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि कृषि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों की बुकिंग 3 मार्च (सोमवार) से शुरू की जाएगी। मेले में लगभग 250 स्टालें लगाई जाएंगी। प्राइवेट कंपनियों को स्टॉल पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें