फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवा महोत्सव में कृषि महाविद्यालय ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
 एच एयू में इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव में कृषि महाविद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन बनकर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, कला, साहित्य, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सहित रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। युवा महोत्सव ने प्रतिभाओं को मंच देने के साथ आपसी सौहार्द और रचनात्मक ऊर्जा को नई दिशा प्रदान की।



एकल गायन में कृषि महाविद्यालय प्रथम और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वितीय रहा। हरियाणवी लोकगीत में प्रवीण (मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय) प्रथम व सुज्ञान (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहे। समूह गायन में मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय प्रथम और कृषि महाविद्यालय द्वितीय रहा। वेस्टर्न सॉन्ग में कबीर (कृषि महाविद्यालय, बावल) प्रथम व अंशवीर (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहे। लोकगीत में सुगंध (मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय) प्रथम व श्रेया (सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय) द्वितीय रहीं।
विज्ञापन




डुएट डांस, कोरियोग्राफी, फैन्सी ड्रेस और समूह नृत्य में कृषि महाविद्यालय प्रथम रहा, जबकि इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस या कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी नृत्य में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय प्रथम और मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय द्वितीय रहा। सोलो फोक डांस में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय प्रथम और कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस द्वितीय रहा।



फैकल्टी डांस में डॉ. तन्वी गोयल (कृषि महाविद्यालय, बावल) प्रथम और डॉ. रविश (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहे। स्किट, माइम, मीमिक्री और नुक्कड़ नाटक में मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विभिन्न महाविद्यालयों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग में अल्का (सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय) प्रथम और नमन कौशिक (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहे।



हिंदी वाद-विवाद में अन्नु व तनिशा (कृषि महाविद्यालय, बावल) प्रथम तथा सिमरन व नेहा (कृषि महाविद्यालय, कौल) द्वितीय रहीं। अंग्रेजी वाद-विवाद में किरण व सृष्टि (सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय) प्रथम तथा मानसी व शीतल (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहीं। भाषण (हिंदी) में भाग्यश्री (मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय) प्रथम और खुशबू (सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय) द्वितीय रहीं। भाषण (अंग्रेजी) में अंकिता (कृषि महाविद्यालय) प्रथम और यशिका (कृषि महाविद्यालय, बावल) द्वितीय रहीं।



प्रश्नोत्तरी में कृषि महाविद्यालय प्रथम और कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय रहा। चित्रकला में करण (कृषि महाविद्यालय, बावल) प्रथम और संध्या (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहीं। कार्टून निर्माण में कृषि महाविद्यालय, कौल प्रथम और अंकुश (कृषि महाविद्यालय) द्वितीय रहे। रंगोली में विद्या (कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस) प्रथम और कीर्ति (मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय) द्वितीय रहीं। वीडियोग्राफी में डैशी (कृषि महाविद्यालय) प्रथम और हिमांशु (कृषि महाविद्यालय, बावल) द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें