फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मेला: बागवानी मेले में कृषि, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन की आधुनिक जानकारियां मिलेंगी

Thu, 23 Nov 2023 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी।
विज्ञापन

गांव गिगनाऊ में इंडो-इजराइल कृषि परियोजना के अर्ध शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में 25 व 26 नवंबर को प्रथम बागवानी एक्सपो-2023 का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बागवानी मेले में कृषि, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, पशुपालन, मछली पालन, खजूर की खेती आदि की आधुनिक जानकारी लेने आएंगे।
उद्यान विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी की अध्यक्षता में मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश भर के कृषि, बागवानी, पशुपालन,मछली पालन के विषय विशेषज्ञ अधिकारी किसानों को आधुनिक जानकारी के लिए उपस्थित रहेंगे। बागवानी उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी एवं बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्म प्रकाश को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन




बागवानी मेले में 25 नवंबर को शनिवार को सुबह 9 से 11 बजे तक मेले में आने वाले किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके पश्चात 11 से 12 बजे तक उद्घाटन समारोह होगा। दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर का जादू शो तथा हरियाणवी का प्रसिद्ध कलाकार रामकेश जीवनपुरिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एक से 1.30 बजे तक कृषि, बागवानी की विभागीय योजनाओं एवं दिशा-निर्देशों पर व्याख्यान होंगे। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक हाई-टेक और खुले मैदान में सब्जी पौध उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रविवार 26 नवंबर, 2023 को विभिन्न फलों की फसल की खेती की तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इफको द्वारा ड्रोन प्रदर्शनी, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बागवानी मेले के सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं : डॉ. सैनी

उद्यान विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी ने बताया कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के निर्देश पर बागवानी मेले के सभी प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं। मेले में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए किसानों को बैठने, पेयजल, पार्किंग आदि की व्यवस्था कर दी गई हैं। मेले के साथ लगते सरकारी स्कूल के ग्राउंड को पार्किंग के निर्धारित किया गया है।




मेले के मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम



- खजूर की खेती के लिए किसानों को पौध से लेकर बाजार तक की पूर्ण जानकारी

- बागवानी आधुनिक तकनीक प्रदर्शन के लिए 60 स्टॉल

-फल व सब्जी की 75 प्रतिशत अनुदान पर लाखों पौध वितरण

- बागवानी प्रदर्शनियां

- सत्र में प्रश्नोत्तरी व पुरस्कार वितरण

- जादू सम्राट शंकर का जादू शो व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें