फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग रेप पीड़िता पर आरोपी बना रहे हैं समझौते का दबाव

Tue, 09 Sep 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता सोमवार को हिसार पहुंची और मीडिया के सामने बयान दिए।
विज्ञापन




पीड़िता ने पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर शिकायत हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, आईजी हिसार, पुलिस अधीक्षक हिसार, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा मानव अधिकार आयोग दिल्ली को भेजी है। पीड़िता ने कहा है कि आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।



उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। घर से निकलते ही आरोपी और अन्य लोग फब्तिायां कसते हैं। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष ने जो उसकी अश्लील सीडी बनाई थी उसे नेट के जरिए उजागर करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन




पीड़िता कि मां ने कहा कि मैं अकेली औरत हूं और खेती करके मुश्किल से अपने बच्चों का पालन पोषण करती हूं। आरोपियों ने मेरी नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है और बाद में उसे बेचा गया है।



इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है और पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। आरोपियों के अलावा पुलिस भी उन पर ही समझौता करने के लिए दबाव बना रही है।



आरोपी लगातार हमें धमकी दे रहे है कि हमारे खिलाफ अगर कोई भी कार्रवाई की तो हम उसे व उनके बच्चों को जान से मार देंगे। महिला ने बताया कि कुछ लोग हमारे घर आस पास पहरा देते हैं और हम पर नजर रखते हैं।



जब हम घर से बाहर निकलते है तो लोग फब्तियां कसते हैं और उन्हें तंग करते हैं। मां का कहना है कि पीड़िता ने आरोपियों की ऐसी हरकतों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है।



उसने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान से मारने की खतरा भी है। इस मामले में वह पुलिस महानिरीक्षक से मिली भी परंतु उन्होंने उसकी कोई सुनवाई नहीं की।



ये था मामला
 नाबालिग लड़की 23 जून को वह घर में अकेली थी और उसका भाई खाद व घर का सामान लाने के लिए जींद गया हुआ था। पीड़िता की मां आपरेशन करवाने के लिए रोहतक गई हुई थी। इसी दौरान उसकी दोस्त सोनिया उसे घर में बुलाने के लिए आई।



वह सोनिया के साथ उनके घर चली गई। जहां उनके घर में आंगन में सोनिया की मौसी भतेरी, मेहर दिन अली, तनवीर, गोहाड, अमित  बैठे हुए थे। इसी दौरान सोनिया की मौसी ने नशीली चाय पिला दी और उसे कमरे के अंदर ले जाकर अली, मेहर दिन, गोहाड, अमित तनवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।



जब उसे होश आया तो उसने खुद को झज्जर के पास बरहाना गांव में सौरभ के पास पाया। जिसने उसे एक लाख रुपये में खरीदने की बात कही। आरोप है कि सौरभ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे सात दिन तक भूखा प्यासा कैद किए रखा।



1 जुलाई को बहराना गांव के पूर्व सरपंच व उसकी पत्नी तथा सौरभ की मौसी का लकड़ा प्रवेश पीड़िता को उसके घर गांव में छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद नारनौंद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन एक आरोपी को छोड़कर किसी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें