फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के बाद अब कुत्ते ने नोचा मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
 निगम की लापरवाही से शहर में लावारिस पशु तो आए दिन लोगों की जान के साथ खेल रहे हैं। अब लावारिस कुत्ते भी बच्चों और बड़ाें पर हमला करने लगे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। सड़कों पर घूमने वाले एक कुत्ते ने घर से बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को खाने के लिए बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुआ भाग रहा था। अचानक एक राहगीर आया और उसने कुत्ते के चंगुल से बच्ची को छुड़वाया। बच्ची के सिर पर करीब दस-बारह टांके आए हैं।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले सुनील ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी अन्नू कमरे के बाहर गली में खेल रही थी। सुनील की बड़ी बेटी तमन्ना पानी लेने के लिए जब घर से बाहर निकली तो वह उसके पीछे-पीछे निकल गई। बहन तो पानी लेने के लिए आगे निकल गई और अन्नू वहीं पर खेलने लगी। अन्नू पर अचानक एक खूंखार कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते ने सिर को काट खाया। बच्ची घबराकर नीचे गिर गई। कुत्ते ने उसे फिर भी नहीं छोड़ा। उसके बाल पकड़कर खाने के लिए सड़कर पर घसीटते हुआ भागने लगा। पूरा मामला सामने से आ रहे एक राहगीर ने देख लिया। उसने दौड़कर बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया। उसने बच्ची के परिजनों को बाहर बुलाया। अन्नू की मां अंदर खाना बना रही थी। परिजनों ने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची के सिर पर करीब दस-बारह टांके आए हैं।

ढाई हजार आवारा कुत्ते शहर में
निगम के कार्यकारी अधिकारी अरविंद बिश्नोई ने बताया कि शहर में करीब ढाई हजार लावारिस कुत्ते हैं। आए दिन शहर और इसके आसपास कुत्ते पांच से छह लोगों को काट खाते हैं। बृहस्पतिवार को सामान्य अस्पताल में पांच कुत्ते काटने के मामले आए थे।
विज्ञापन


वर्जन
निगम ने झाड़ा पल्ला
नगर निगम चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमीचंद सैनी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि निगम ने सर्वे करवाने के बाद वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों से अनुमति ले ली है। कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए निगम ने अर्बन लोकल बॉडीज को प्रपोजल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें