हिसार। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि अभी फिट नही हूं। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास करूंगी। उसने कहा कि दिल्ली के जिस थाने में एफआईआर हुई है वहां पर आज वकील को भेजा है। इसके बाद पता चल पाएगा कि थाने में क्या शिकायत दी है।
सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में रहने वाली पहलवान रौनक ने बताया कि अभी तक पुलिस की तरफ से मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। उसने बताया कि न ही कोई पुलिसकर्मी मेरे से पूछताछ करने के लिए आया। अगर, कोई जांच के लिए आता है जांच में सहयोग करूंगी और जो तथ्य है वो जांच के दौरान पेश किए जाएंगे। जेलर दीपक शर्मा ने मुझे बदनाम करने के लिए दिल्ली के झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने कहा कि कानूनी लड़ाई लडूंगी, मुझे अफसोस है नस काटने जैसा कदम उठाना पड़ा।